अपनी कहानी भेजें
आपके पास कोई अनोखी कहानी है? उसे ApniStory पर भेजें। हर कहानी हमारी टीम पढ़ती है। आपकी अनुमति के बिना कोई भी कहानी प्रकाशित नहीं की जाती।
भेजने से पहले
- कहानी आपकी अपनी, मौलिक रचना हो। किसी किताब, वेबसाइट, वीडियो या AI से कॉपी न करें।
- कम से कम 250 शब्द, हिंदी में।
- सच्ची घटना हो तो असली लोगों के नाम बदल दें या उनकी अनुमति लें।
- किसी व्यक्ति, जाति, धर्म या समुदाय के प्रति नफ़रत या अपमान वाली कहानी स्वीकार नहीं की जाती।
आपकी गोपनीयता
आपका ईमेल, फ़ोन और शहर कभी सार्वजनिक नहीं होते। कहानी के साथ आपका नाम, pen name या “एक पाठक” दिखेगा: आप चुनें।
संपादन और प्रकाशन
हम वर्तनी, व्याकरण, लंबाई और शीर्षक में ज़रूरी बदलाव कर सकते हैं, लेकिन कहानी का मूल अर्थ नहीं बदलेंगे। प्रकाशन की अनुमति non-exclusive है: कहानी आपकी ही रहती है। आप कभी भी ईमेल करके कहानी हटाने के लिए कह सकते हैं।
Video creators के लिए अनुमति
आप तय करते हैं कि creators आपकी कहानी पर video बना सकते हैं या नहीं, और monetized video की अनुमति है या नहीं।
